रामरतन सिह पवांर -जखोली
कोठगी मोटर पुल को लेकर सात दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठने वाले यू के डी की के नेता ने थामा कांग्रेस का दामन।
रूद्रप्रयाग- जैसे जैसे ही चुनाव का समय नजदीक आ रहा है वैसे ही कई कद्दावर नेता अपनी अपनी मनपसंद पार्टी का चयन करने करने पर लग गये है। आखिर ये सिलसिला राजनैतिक पार्टियों के अंदर पहले से ही चलता आ रहा है लेकिन उतराखंड की नींव रखने वाली उतराखंड क्रांति दल पार्टी के कद्दावर नेता ही अपनी पार्टी को झटका दे दें तो फिर इससे बड़ी विडम्बना और क्या हो सकती है।
आपको बता दे कि घोलतीर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत छिनका गाँव के रहने वाले उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता सामाजिक कार्यकर्ता अनदीप नेगी ने उतराखंड क्रांति दल का साथ छोड़ कर काग्रेंस पार्टी का दामन थाम लिया है । प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अनदीप सिह नेगी को काग्रेंस सदस्यता की शपथ दिलाई कांग्रेस की शपथग्रहण के बाद इन्होंने प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर रौथाण और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ईश्वर बिष्ट सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और घोलतीर-कोठगी मोटर पुल के निर्माण के सम्बन्ध में वार्ता की। कोठगी के ग्राम प्रधान हरेन्द्र जग्गी, सेवादल यंग ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र नेगी जी उपस्थित रहे।
साथ ही अंकुर रौथाण ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही इस पुल को लेकर तुंरत काम के लिए प्रदेश सरकार पर दवाब बनाया जाएगा। इस मौके पर कोठगी के प्रधान. हरेंद्र जग्गी, सेवा दल यंग ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र नेगी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे

