राजेश भट्ट- रूद्रप्रयाग
जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग की आर्थोपेडिक एवं ईएनटी विभाग के यूनिटों को माधवाश्रम अस्पताल कोटेश्वर में हस्तांतरित करने के विरोध में पांचवें दिन भी धरना जारी
जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग की आर्थोपेडिक एवं ईएनटी विभाग के यूनिटों को माधवाश्रम अस्पताल कोटेश्वर में हस्तांतरित करने के विरोध में पांचवें दिन भी धरना जारी रहा। क्षेत्र की जनता के द्वारा जिला चिकित्सालय के आंगन में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है ग्रामीणों का कहना है की माधवाश्रम कोटेश्वर को सभी सुविधाओं से लैस एवं बड़ा अस्पताल बनाया जाए अगर सरकार शासन प्रशासन चाहती है तो माधव आश्रम कोटेश्वर अस्पताल में सभी सुविधाओं से की जाय।
क्योंकि वर्तमान समय में जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग की छवि मरीज को रैफर करने तक की सीमित है। जबकि जनपद रूद्रप्रयाग टिहरी, चमोली, पौड़ी के मध्यभाग में है और रूद्रप्रयाग जनपद से सटे गांवों के मरीज भी जिला चिकित्सालय जनपद मुख्यालय में अपना इलाज करवाने आतें हैं और जनपद चमोली से रैफर होने वाले मरीज जनपद मुख्यालय के चिकित्सालय से होकर ही श्रीनगर तक जाते हैं यह सब स्थिति समझनें के बाद भी शासन स्तर पर यह पहल क्यों नही की जा रही है कि यात्रा मार्ग का मुख्य पड़ाव व तीन जनपदों से घिरा हुआ रूद्रप्रयाग जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाए।
कोटेश्वर अस्पताल के संचालन के विरोध में कोई भी नहीं है प्रर्दशनकारियों की मांग है कि कोटेश्वर अस्पताल में अधिक सुविधाओं वाला अस्पताल संचालित किया जाए जिससे कि मरीजों को श्रीनगर रैफर न होना पड़े व जिला चिकित्सालय को यथावत रहने दिया जाए। वर्तमान समय में कोटेश्वर स्थित अस्पताल आने जाने की कासेई सुविधा नही है व जिलाचिकित्सालय रूद्रप्रयाग तक आमजन की पहुंच आसानी से हो पाती है।
कोटेश्वर स्थित अस्पताल को आधुनिक सुविधायुक्त अस्पताल बनाया जाए जिससे चमोली एवं रुद्रप्रयाग जनपद की जनता को लाभ मिल सके ताकि उनको श्रीनगर या देहरादून न जाना पड़े। क्षेत्र की जनता का एक ही नारा है कि जिला चिकित्सालय को यथावत रखा जाए और माधव आश्रम अस्पताल कोटेश्वर को सभी सुविधाओं से लैस कर दिया जाए उनका कहना है कि वह विकास चाहते हैं और विकास के लिए सदा शासन प्रशासन की मदद करते रहेंगे। अस्पताल को कोटेश्वर हस्तांतरित करने के लिए क्षेत्र की जनता दिन प्रतिदिन जुड़ती जा रही है।
देखिए विशेष रिपोर्ट - प्रदर्शनकारियों से राजेशभट्ट द्वारा की चर्चा-

