रामरतन सिह पवांर/जखोली
चिरबटिया मे आई टी आई संघर्ष समिति के द्वारा किया गया नागरिक अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन
जखोली- 14 दिसम्बर को स्थान चिरबटिया मे जनपद रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी व घनसाली टिहरी गढ़वाल के विधायक शक्ति लाल शाह का चिरबटिया संघर्ष समिति द्वारा स्वागत किया गया। इस अभिनंदन समारोह मे लगभग जखोली व टिहरी गढवाल से तालुक रखने वाले सात गांवो के जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने भाग लिया । आपको बता देचिरबटिया मे स्थित तीन बर्ष से बंद पड़े राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को पुनः खोले जाने व संस्थान मे प्रवेश शूरू किये जाने के संबंध मे क्षेत्रीय जनता व दोनो विधायको की अहम भूमिका रही इन दोनो के अथक प्रयासों से ही चिरबटिया मे बंद आई टी ई को फिर से शूरू कराया जिस एवज मे क्षेत्रीय जनता ने नागरिक अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम रखा।
इस अभिनन्दन समारोह में रूद्रप्रयाग जिलापंचायत अध्यक्ष अमरदेई साह ,बाल संरक्षण आयोग के सदस्य आदरणीय वाचस्पति सेमवाल, प्रधान लुठियाग दिनेश कैंतुरा, संघर्ष समिति के अध्यक्ष वैशाखी लाल, पूर्वप्रधान कुँवर सिंह कैंतुरा, पूर्व प्रधान शुभ देई देवी, पूर्व प्रधान प्रेम सिंह मेहरा, प्रधान त्यूखंर दर्शनी देवी पँवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य बुढना रचना कंडवाल, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि त्यूंखर अर्जुन मेहरा, प्रधान प्रतिनिधि बुढना जितेन्द्र नैथानी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर प्रदीप पँवार ,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जखोली महाविद्यालय अंकित नेगी जी,प्रधान उरोली डॉ संजय राणा जी,प्रधान प्रतिनिधि पालाकुराली सुभाष राणा ,युवा नेता पंकज बुटोला,सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम पँवार जी, सावन सिंह पँवार, संजयपाल नेगी सहित भाजपा कार्यकर्ताओ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे

