रामरतन सिह पवांर
चरितार्थ वेलफेयर फाउंडेशन रसूलपुर टोंगिया मे लगाया एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
हरिद्वार-चरितार्थ वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 5 दिसंबर को ग्राम रसूलपुर मे टोंगिया मे एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्साधिकारी की अनुमति पर किया गया, जांच परीक्षण शिविर मे मुख्य अतिथि के रुप मे ज्वालापुर हरिद्वार विधानसभा के विधायक सुरेश राठोर, ग्राम प्रधान ओम गोपाल उपस्थित रहे।
संस्था द्वारा शिविर मे 349 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और परीक्षण के बाद निशुल्क दवाइयां वितरित की गयी। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर मे बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर सुजाता, शर्मा, महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ लता मेलकानी, डाक्टर अवधेश डंगवाल, एवं फार्मेसिस्ट विवेक चमोली, व निशा पटेल द्वारा मरीजों का बारी- बारी से स्वास्थ्य जांच कर दवाईयां वितरण की गयी। शिविर मे 16 साल के उम्र वाले बच्चों को स्वर्ण बिन्दु प्राशन की दो दो बूंद पिलायी गयी जो कि एक आयुर्वेदिक टीकाकरण प्रक्रिया है। साथ ही साथ शिविर मे कोविड 19 गाइडलाइन्स का भी पूरा ध्यान रखा गया।
संस्था के अध्यक्ष नरेश मैहरा ने बताया कि विधायक सुरेश राठोर ने आश्वासन दिया है कि संस्था द्वारा लोगों को इस प्रकार की दवाईयां निशुल्क सुविधा को सूचारु रुप से चलाने के लिए सरकारी खर्च पर एक मोबाइल वैन निशुल्क उपलब्ध करायी जायेंगी, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चरितार्थ वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डाक्टर नरेश मेहता, प्रबंधक उपदेश कुमार, कोषाध्यक्ष विवेक चमोली तथा संस्था के इस कार्यक्रम मे लोगो के निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करने है सभी चिकित्सको का आभार प्रकट किया।

