राजेश भट्ट-रूद्रप्रयाग
सी एस सी सेन्टरो मे नही बन पा रहे है आवश्यक प्रमाण पत्र जनता परेशान- सूरज नेगी
प्रमाण पत्र जारी न होने से गौरा देवी,नंदा देवी कन्या धन योजना के प्रमाण पत्रो न बनने से आवेदन कर्ता हो रहे है निराश
रुद्रप्रयाग--उत्तराखण्ड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने राज्य सरकार द्वारा शुरु की गई आनलाईन पोर्टल सेवा अपनी सरकार अपना पोर्टल पर आ रही दिक्कतों को उठाते हुए कहा था कि सरकार के पोर्टल से आवेदन करने वालों को जरूरी प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो रहे थे। तथा सरकार की गौरादेवी कन्याधन योजना में प्रदेश की हजारों छात्राओं को आवेदन करना था।
जिससे आवेदन फार्म पर आय प्रमाण पत्र आवश्यक रूप से लगाने थे जो सरकार के पोर्टल की खामियों के चलते सी०एस०सी० सेन्टरों पर नहीं बन पा रहे थे और तहसील स्तर से भी नहीं मिल रहे थे, जिससे हजारों छात्राएं इस योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाती है, मीडिया जगत में हल्ला होते देख सरकार व शासन बैकफुट पर आ गया और आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 17 दिसम्बर तक बढ़ा दिया गया है। नगर कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता सूरज नेगी के फिर सरकार व शासन से पूछा कि क्या तब तक आवेदन कर्ताओं व जनता के जरुरी प्रमाण पत्र निर्गत हो जायेंगे या नहीं और जो कीमती समय जनता का अनावश्यक बर्बाद हुआ है उसके लिए सरकार जनता से क्षमा मांगेगी।

