आजादी के 75 बर्ष पूर्ण होने पर विद्यालयो मे मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव-On completion of 75 years of independence, the elixir of independence celebrated in sc

खबर शेयर करें:

 रामरतन सिह पवांर-जखोली


आजादी के 75 बर्ष पूर्ण होने पर विद्यालयो मे मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव


चमोली। मा.राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर 2021 से 15 नवंबर 2021 तक भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस उपलक्ष में विद्यालयों में 6 से 12 तक की कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के मध्य निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला, स्लोगन तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रत्येक श्रेणी मैं प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मा. जिला न्यायाधीश श्री नरेंद्र दत्त द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए छात्र छात्राओं को ऐसे कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया।


इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली के सचिव श्री सुधीर कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जिला चमोली श्री सचिन कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट गोपेश्वर श्रीमती उपाधि सिंगल के साथ-साथ जिला बार एसोसिएशन गोपेश्वर के अध्यक्ष श्री भरत सिंह रावत तथा सचिव श्री संदीप रावत एवं संघ के अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।                                                                                                      

   

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->