महाविद्यालय जखोली में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान - Voter awareness campaign launched in college Jakholi

खबर शेयर करें:

 रामरतन सिह पवांर/जखोली

महाविद्यालय जखोली में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

जखोली-राजकीय महाविद्यालय जखोली मे मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर 22 नवम्बर को मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत कालेज की प्राचार्या डाक्टर माधुरी की अध्यक्षता मे एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के संयोजक एवं नोडल अधिकारी देवश चन्द्र के द्वारा महाविद्यालय मे मतदान जागरूकता अभियान के अन्तर्गत महाविद्यालय मे अठ्ठारह वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके कर चुके छात्र छात्राओं को मतदाता सूची में नाम सम्मिलित  कराने हेतु आवेदन फार्म भरवाये  गये। इस संबंध मे डाक्टर देवेश चंद्र ने एक विशेष व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए कालेज के छात्र छात्राओं को प्रजातांत्रिक व्यवस्था मे मतदान की व्यवस्था से अवगत कराया, साथ ही इस बात पर बल दिया गया कि स्वस्थ एवं प्रगतिशील लोकतंत्र की स्थापना के लिए मतदाता का जागरूक होना अति आवश्यक है।

इस मतदाता जागरूकता अभियान के तहत महाविद्यालयों के प्राध्यापकों ने मतदाता जागरूकता अभियान के संबंध ‌मे समस्त छात्र छात्राओं को विस्तारपूर्वक से जानकारी दी।

इस संगोष्ठी के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता एवं क्वीज का भी आयोजन किया गया।भाषण प्रतियोगिता मे सात विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमे कुमारी संजना भी ए प्रथम वर्ष, प्रथम स्थान,कुछ प्रीति ने द्वितीय स्थान कुमारी लक्ष्मी बी ए तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उक्त टीम के संयोजक डाक्टर सुभाष कुमार रहे। क्वीज प्रतियोगिता के अन्तर्गत समस्त छात्र छात्राओं को दो टीमो मे विभाजित किया गया।

प्रथम टीम नेतृत्व  कुमारी पल्लवी भी ए प्रथम वर्ष और द्वितीय टीम का नेतृत्व कुमारी सन्तोषी भी ए तृतीय के द्वारा किया गया जिसमें प्रथम टीम की बिजेता कुमारी पल्लवी रही।इस टीम के निर्णायक डाक्टर बबीत कुमार विहान रहे। निबन्ध प्रतियोगिता मे विभिन्न छात्र छात्राओं ने भाग लिया, जिसमे कुमारी संजना राणा भी ए प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान हासिल किया। कुमारी सिमरन भी ए प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान एवं कुमारी संजूइ राणा भी ए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर कालेज के प्राध्यापक डाक्टर देवेश चंद्र, डाक्टर बबीत कुमार बिहान, डाक्टर सुभाष कुमार, डाक्टर भारती, सुमीत कुमार, एवं कैम्प एम्बेसडर कुमारी प्रिया एवं प्रवीण कुमार मौजूद थे।

यह भी पढ़ें - कृषि कानून 2020 की वापसी पर सुलगते सवाल और कारण

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->