नुक्कड़ नाटक कर चलाया जागरूकता अभियान-Awareness campaign launched by performing street plays

खबर शेयर करें:

 रामरतन सिंह पंवार/जखोली


नुक्कड़ नाटक कर चलाया जागरूकता अभियान

जखोली- ग्राम्य विकास विभाग रुद्रप्रयाग के तत्वावधान मे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्रशिक्षण तथा जागरूकता कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री आवास मे चयनित लाभार्थियों को विस्तारपूर्वक से आवास से संबंधित जानकारी दी गई।

     आपको बता दे कि सरकार ने गांवो मे निवास करने वाले वाले गरीब, आवासहीन परिवारों को  प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्के घर बनाने की एक महत्वकांक्षी योजना चलाई है ताकि हर तबके के आवास विहीन लाभार्थियों को इसका लाभ मिल सके।इसी योजना के प्रचार-प्रसार के लिए मंगलवार 22 नवम्बर को जखोली के खण्डविकासखंड कार्यालय के सभागार कक्ष मे एक दिवसीय प्रशिक्षण/जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कि गया।

जिसको कि नुक्कड़ नाटक के जरिए से तमाम जनता की उपस्थिति मे किया गया। नुक्कड़ नाटक के तहत टीम बताया कि लाभार्थियों को प्रथम किस्त रूप मे साठ हजार रुपए, द्वितीय किस्त चालीस हजार रूपए के रूप मे तथा तृतीय किस्त तीस हजार रूपए यानी ‌आवास पूर्ण होने के बावजूद लाभार्थियों के खाते मे डाल दी जाएगी। साथ ही मनरेगा के तहत लाभार्थियों को 12000 रू तथा 95 दिन का श्रमांश भी दिया जायेगा।

कार्यक्रम के अवसर ‌पर रूद्रप्रयाग जिले के एएसओ सुधीर नेगी , खण्डविकास अधिकारी रोशनलाल ‌, ब्लाक प्रमुख प्रमुख प्रमुख प्रदीप थपलियाल, जेष्ठ प्रमुख नागेन्द्र पवांर,ग्राम विकास अधिकारी उत्तम राणा, सुरेश शाह, लेखाकार मुकुन्दी लाल, कम्प्यूटर डाटा इंट्री ऑपरेटर बृजेश थपलियाल आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें - कृषि कानून 2020 के वापस होने का कारण और सुलगते सवाल

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->