जखोली मुख्यालय पर आयोजित कैरम प्रतियोगिता में गुप्तकाशी के खिलाड़ियों ने मारी बाजी। डबल्स और एकल वर्ग में शानदार प्रदर्शन।
जखोली। स्वर्गीय दर्शन सिंह रावत एवं स्वर्गीय श्रीमती सरला रावत की पावन स्मृति में आयोजित कैरम प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबलों का उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में समापन हुआ। प्रतियोगिता में पौड़ी, श्रीनगर, टिहरी, गोपेश्वर, चमोली, गुप्तकाशी, कालीमठ, चोपता सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, एकाग्रता और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
डबल्स वर्ग के फाइनल मुकाबलों में गुप्तकाशी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रथम स्थान पर गिरीश कुमार एवं कमल रावत (गुप्तकाशी) की जोड़ी विजेता रही, जबकि आदित्य (माकड़ सिंह) एवं मयंक बगवाड़ी (मुन्ना), गुप्तकाशी की जोड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर भूपेंद्र भंडारी एवं सत्यपाल रावत (चम्बा), चौथे स्थान पर अनिल रावत एवं उमेश बहुगुणा (चम्बा) तथा पांचवें स्थान पर पवन काला एवं भीम पुंडीर (मयाली) की जोड़ी रही।
वहीं एकल वर्ग में टिहरी एवं चमोली के खिलाड़ियों के बीच हुए फाइनल मुकाबलों में अनिल रावत (चम्बा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अपेंद्र रावत (गोपेश्वर) द्वितीय, गिरीश कुमार (गुप्तकाशी) तृतीय, आदित्य मकड़ी (गुप्तकाशी) चतुर्थ तथा विपिन राणा (कालीमठ) पांचवें स्थान पर रहे।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रमुख क्षेत्र पंचायत जखोली एवं पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद थपलियाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में नवीन सेमवाल, राजेंद्र सिंह रावत, महावीर सिंह पंवार, जयदीप पंवार, वीरविक्रम रावत, शीशपाल पंवार, राघव सिंह नेगी एवं आशीष राणा शामिल रहे।
अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल आपसी भाईचारे, अनुशासन, एकता और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्रदान करती हैं।
आयोजन समिति की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, सहयोगकर्ताओं, खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया गया। विशेष रूप से प्रकाश राणा, अरविंद सिंह पंवार, बीरेंद्र सिंह राणा, मदन सिंह रावत, दीनदयाल भंडारी, चेतन भंडारी, राजेंद्र राणा, धीरज नेगी, कड़कनाथ, प्रमोद नेगी एवं प्रदीप नेगी सहित अनेक सहयोगियों के योगदान की सराहना की गई।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही युवाओं में खेल भावना और आपसी सौहार्द का संदेश भी प्रसारित हुआ।








