सुहाना-निकिता ने जीती शीतकालीन क्रीड़ा चैंपियनशिप, राज्य प्रतियोगिता के लिए चयन

अगस्त्यमुनि शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27,सुहाना निकिता शीतकालीन क्रीड़ा चैंपियनशिप,रुद्रप्रयाग खेल प्रतियोगिता,जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता
खबर शेयर करें:

 

सुहाना-निकिता ने जीती शीतकालीन क्रीड़ा चैंपियनशिप, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिभाग

हिमालय की आवाज-सुहाना-निकिता ने जीती शीतकालीन क्रीड़ा चैंपियनशिप

अगस्त्यमुनि। खेल मैदान अगस्त्यमुनि में आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन ब्लॉक स्तर पर चयनित खिलाड़ियों ने दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद सहित विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

अंडर-19 वर्ग की 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में दिव्यांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 3000 मीटर दौड़ में निकिता ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि की छात्राओं सुहाना और निकिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की।

प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला खेल समन्वयक शिव सिंह नेगी ने बताया कि जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ी आगामी 23 अक्तूबर से स्पोर्ट्स स्टेडियम, ऊधमसिंह नगर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक नवेंदु मोहन रावत, शेर मोहम्मद सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और खेल से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->