कोठियाड़ा प्राथमिक विद्यालय की छत जर्जर, 14 बच्चों की जान पर खतरा

रुद्रप्रयाग में सरकारी स्कूलों की स्थिति, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोठियाड़ा, कोठियाड़ा स्कूल की जर्जर छत, रुद्रप्रयाग समाचार, उत्तराखंड शिक्षा समाचार
खबर शेयर करें:

 

 राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोठियाड़ा की जर्जर छत से 14 बच्चों की जान पर खतरा, पांच साल से मरम्मत का इंतजार।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोठियाड़ा की जर्जर छत

शौचालय और पेयजल टैंक भी क्षतिग्रस्त, ग्राम प्रधान ने रुद्रप्रयाग विधायक को भी दिया था भवन मरोम्मत का प्रस्ताव।

कोठियाड़ा- राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोठियाड़ा के भवन की जर्जर छत और क्षतिग्रस्त बुनियादी सुविधाओं के कारण यहां अध्ययनरत 14 छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। विद्यालय भवन की मरम्मत के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति और ग्राम प्रधान पिछले पांच वर्षों से संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेज रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोठियाड़ा

ग्राम प्रधान कोठियाड़ा के अनुसार, विद्यालय की छत जीर्ण-शीर्ण हो चुकी है, जबकि पेयजल टैंक और शौचालय भी क्षतिग्रस्त हैं। भवन की खिड़कियों के दरवाजे टूटे हुए हैं और बारिश का पानी खिड़कियों के रास्ते कक्षों में प्रवेश कर रहा है। इससे बच्चों की सुरक्षा के साथ पठन-पाठन भी प्रभावित होने की आशंका है। ग्राम प्रधान ने बताया कि एक वर्ष पूर्व रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी को भी विद्यालय भवन की मरम्मत के लिए प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है।

वहीं, उपखंड शिक्षा अधिकारी तनुजा देवराड़ी ने बताया कि विद्यालय की वस्तुस्थिति से संबंधित प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है। अब अभिभावकों और ग्रामीणों को विद्यालय भवन की मरम्मत तथा बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई का इंतजार है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->