70 नाली भूमि पर अवैध भांग की खेती नष्ट, ग्रामीणों को किया जागरूक

भांग की खेती, अवैध नशा, पुलिस ने नष्ट की भांग की खेती, सायबर अपराध, युवाओं में नशे की लत,
खबर शेयर करें:

 

चमोली में 70 नाली भूमि पर अवैध भांग की खेती नष्ट, ग्रामीणों को किया जागरूक।

चमोली में 70 नाली भूमि पर अवैध भांग की खेती नष्ट- हिमालय की आवाज

चमोली। ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत चमोली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देवाल क्षेत्र के रामपुर तोक में करीब 70 नाली भूमि पर की जा रही अवैध भांग की खेती को नष्ट किया। कार्रवाई पुलिस, एसओजी, समाज कल्याण विभाग, विधिक सेवा प्राधिकरण और वन विभाग की संयुक्त टीम ने की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रदेश को नशामुक्त बनाने के अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों को अवैध भांग की खेती को लेकर कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई और नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने ग्रामीणों से आसपास उगी जंगली भांग को भी सामूहिक प्रयास से नष्ट करने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने की अपील की।

अभियान के दौरान प्रभारी एसओजी उपनिरीक्षक सतेन्द्र बुटोला ने ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव की जानकारी भी दी। फर्जी KYC, ऑनलाइन निवेश, फर्जी लोन, डिजिटल अरेस्ट, कस्टमर केयर और संदिग्ध लिंक व QR कोड से होने वाली ठगी के प्रति सतर्क किया गया। साइबर ठगी की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

इस दौरान चौकी प्रभारी देवाल राकेश डिमरी, कांस्टेबल सलमान समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->