बदरीनाथ से देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, छह की मौत

बदरीनाथ हेलीकॉप्टर लापता जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसा बदरीनाथ से देहरादून हेलीकॉप्टर, हाथी पर्वत हेलीकॉप्टर, ट्रांस भारत एविएशन,उत्तराखंड हेलीकॉप्टर समाचार
खबर शेयर करें:

 

बदरीनाथ से देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत छह लोग थे सवार  6 की मौत।

बदरीनाथ से देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास लापता

चमोली। बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाला ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर शुक्रवार को जोशीमठ के पास लापता हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार बताए जा रहे थे जिनकी मौत की पुष्टि हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, भारतीय सेना और आईटीबीपी की टीमें खोज एवं बचाव अभियान में जुट गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर ने शुक्रवार दोपहर करीब 1:14 बजे बदरीनाथ धाम से देहरादून के लिए उड़ान भरी थी। जोशीमठ घाटी के ऊपर हाथी पर्वत क्षेत्र के आसपास पहुंचने पर हेलीकॉप्टर का संपर्क अचानक टूट गया। इसकी सूचना सबसे पहले भारतीय सेना की ओर से जिला प्रशासन को दी गई। इसके बाद तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। लापता हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए ड्रोन की भी मदद ली गयी।

हेलीकॉप्टर का कॉल साइन VT-HCX बताया गया है। इसमें सवार यात्रियों में पायलट कैप्टन हिमांशु संभरवाल सहित कर्नाटक निवासी यात्रियों के होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि यात्रियों की पहचान और उनकी वर्तमान स्थिति 06 की मृत्यु की  पुष्टि का हुई है।

घटना के बाद ट्रांस भारत एविएशन की सभी उड़ानें रोक दी गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को खोज एवं बचाव अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। इस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->