उत्तराखंड में 1827 पदों पर सीधी भर्ती, पुलिस में 1385 पदों का प्रस्ताव

उत्तराखंड भर्ती 2026, Uttarakhand Police Recruitment 2026, उत्तराखंड दरोगा भर्ती, उत्तराखंड वन आरक्षी भर्ती, बंदीरक्षक भर्ती उत्तराखंड,
खबर शेयर करें:

 

उत्तराखंड में 1827 पदों पर होगी सीधी भर्ती, पुलिस में 198 दरोगा और 1187 कांस्टेबलों की नियुक्ति का प्रस्ताव।

उत्तराखंड में 1827 पदों पर होगी सीधी भर्ती, पुलिस में 198 दरोगा और 1187 कांस्टेबलों की नियुक्ति का प्रस्ताव

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के चार वर्दीधारी विभागों ने विभिन्न श्रेणियों के कुल 1827 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेजा है। इनमें सबसे अधिक पद पुलिस विभाग के हैं।

उत्तराखंड के चार वर्दीधारी विभागों में 1827 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया। पुलिस में 198 दरोगा और 1187 कांस्टेबलों समेत 1385 पदों पर भर्ती होगी।

 पुलिस विभाग में 198 उपनिरीक्षक (दरोगा) और 1187 कांस्टेबलों सहित कुल 1385 पदों पर भर्ती की तैयारी है। इसके अलावा कारागार विभाग में 144 बंदीरक्षकों, वन विभाग में 246 वन आरक्षी एवं स्पेशल टाइगर गार्ड तथा आबकारी विभाग में 52 पदों पर सीधी भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है। कारागार विभाग में पुरुष और महिला बंदीरक्षकों के पद शामिल हैं। वहीं, वन विभाग में 75 स्पेशल टाइगर गार्ड और 171 वन आरक्षी के पद प्रस्तावित हैं। पुलिस विभाग के प्रस्ताव में जनपदीय पुलिस, पीएसी, आईआरबी, फायर सर्विस, सिविल पुलिस और अभिसूचना इकाइयों के पद शामिल हैं। 

  भर्ती प्रक्रिया में अग्निवीरों के लिए क्षैतिज आरक्षण के प्रावधानों का भी ध्यान रखा जाना है। हालांकि, आरक्षित पदों का अंतिम विवरण स्पष्ट होने के बाद पदों की संख्या में बदलाव संभव है। भर्ती प्रस्ताव आयोग को भेजे जाने से प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवाओं को पुलिस, वन और अन्य वर्दीधारी विभागों में सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिलने की उम्मीद जगी है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->