मुकेश लाल के परिवार को टैक्सी यूनियन मयाली ने दी 21 हजार की मदद

वासुदेव टैक्सी यूनियन मयाली, जखोली समाचार, रुद्रप्रयाग, स्थानीय समाचार, मयाली टैक्सी यूनियन, मुकेश लाल परिवार सहायता, जाखणी गांव समाचार
खबर शेयर करें:


 मुकेश लाल के परिवार की मदद को आगे आई वासुदेव टैक्सी यूनियन मयाली, 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।

वासुदेव टैक्सी यूनियन मयाली,

जखोली: विकासखण्ड जखोली के ग्राम जाखणी निवासी मुकेश लाल की आकस्मिक मृत्यु के बाद संकट से जूझ रहे उनके परिवार की मदद के लिए श्री वासुदेव टैक्सी यूनियन मयाली आगे आई है। 23 अक्टूबर को मुकेश लाल देहरादून से अपनी सूमो लेकर मयाली आ रहे थे। इसी दौरान मलेथा में हृदयाघात के कारण उनका निधन हो गया। मुकेश लाल की मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही दयनीय है। उनकी पत्नी बीमार हैं, जबकि दो बेटियों और दो नाबालिग बेटों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर आ गई है। परिवार वर्तमान में जीर्ण-शीर्ण मकान में रहने को मजबूर है।

श्री वासुदेव टैक्सी यूनियन मयाली के अध्यक्ष हरीश पुंडीर ने बताया कि यूनियन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने मिलकर पीड़ित परिवार को 21 हजार रुपये की नकद आर्थिक सहायता प्रदान की है। इससे पहले यूनियन की ओर से मुकेश लाल के अंतिम संस्कार सहित अन्य आवश्यक खर्चों का भी वहन किया गया। इस अवसर पर यूनियन के उपाध्यक्ष प्रबल सिंह रौथाण, कोषाध्यक्ष राकेश बुटोला, सचिव दिगपाल सिंह नेगी, अनिल नेगी, सौरभ चौहान, जाखणी के पूर्व प्रधान संजय लाल, दर्शन रावत सहित यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे। यूनियन की इस पहल से संकट की घड़ी में परिवार को सहारा मिला है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->