फर्जी UTET प्रमाणपत्र से नौकरी का मामला, शिक्षिका पर कार्रवाई की तैयारी

फर्जी शिक्षिका, फर्जी UTET प्रमाणपत्र, उत्तराखंड शिक्षक भर्ती, गरुड़ विकासखंड समाचार, फर्जी शिक्षक मामला उत्तराखंड, UTET अंकपत्र सत्यापन,
खबर शेयर करें:

 

बागेश्वर में फर्जी UTET प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी पाने का मामला, शिक्षिका पर कार्रवाई की तैयारी।

फर्जी UTET प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी

बागेश्वर। उत्तराखंड में फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बागेश्वर जिले के गरुड़ विकासखंड से सामने आया है, जहां राजकीय प्राथमिक विद्यालय ग्वाड़ी में कार्यरत एक शिक्षिका का UTET अंकपत्र सत्यापन के दौरान फर्जी पाया गया है। शिक्षा विभाग अब संबंधित शिक्षिका के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फकीर राम की पुत्री बबीता को जनवरी 2026 में प्राथमिक शिक्षक के पद पर नियुक्ति मिली थी। नियुक्ति के बाद विभागीय प्रक्रिया के तहत उनके शैक्षिक एवं अन्य आवश्यक प्रमाणपत्रों को सत्यापन के लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर भेजा गया। बोर्ड की जांच में उनके द्वारा प्रस्तुत UTET अंकपत्र को लेकर गंभीर अनियमितता सामने आई।

बोर्ड की सत्यापन रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्तुत अंकपत्र परिषद द्वारा जारी नहीं किया गया था। उस पर दर्ज अनुक्रमांक बोर्ड के अभिलेखों में किसी अन्य अभ्यर्थी के नाम पर दर्ज पाया गया। इस आधार पर प्रमाणपत्र को कूटरचित बताया गया है।

प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा राम के अनुसार, विभाग को बोर्ड की सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, जिसमें प्रमाणपत्र फर्जी होने की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संबंधित शिक्षिका की सेवा समाप्त करने और उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी भी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि प्रदेश में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर शिक्षक की नौकरी पाने का यह 11वां मामला है। लगातार सामने आ रहे ऐसे प्रकरणों ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में दस्तावेजों के सत्यापन और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। अब निगाहें शिक्षा विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->