रुद्रप्रयाग के तुनेटा में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित

तुनेटा आंगन का मिलन कार्यक्रम, सेवा संकल्प अभियान रुद्रप्रयाग, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन, महालक्ष्मी किट वितरण
खबर शेयर करें:

 

तुनेटा में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम, 6 गर्भवतियों की गोदभराई और 3 शिशुओं का अन्नप्राशन।

रुद्रप्रयाग। सेवा संकल्प अभियान के तहत स्पंदन केंद्र तुनेटा में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छह गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा तीन शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इस दौरान ग्राम सभा तुनेटा, लावड़ी और लडियासू की महिलाओं सहित महिला मंगल दलों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में आठ लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट भी वितरित की गई। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली चार आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

बाल विकास परियोजना अधिकारी गोल्डी सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पात्र महिलाओं एवं लाभार्थियों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं से जोड़ना है।

कार्यक्रम में नगर पंचायत तिलवाड़ा अध्यक्ष विनीता पुरी, तुनेटा ग्राम प्रधान ललिता देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष सुखदेई देवी, क्षेत्रीय सुपरवाइजर सहित विभागीय कर्मचारी और ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चों से जुड़ी योजनाओं को लेकर भी जानकारी साझा की गई।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->