रुद्रप्रयाग-पोखरी मार्ग पर कार-बाइक भिड़ंत, एक की मौत

Rudraprayag road accident today Rudraprayag Pokhari road accident Saterakhal Datpul accident Rudraprayag car bike collision रुद्रप्रयाग पोखरी मार्ग,
खबर शेयर करें:

 रुद्रप्रयाग-पोखरी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत।

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सतेराखाल से करीब चार किलोमीटर रुद्रप्रयाग की ओर डाटपुल के पास बुधवार को कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार की पहचान 55 वर्षीय शिव लाल, निवासी ग्राम बोरा, रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। बताया गया कि वह विकास भवन रुद्रप्रयाग में चालक के पद पर कार्यरत थे और ड्यूटी के लिए रुद्रप्रयाग की ओर जा रहे थे। वहीं कार सवार नागनाथ पोखरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मायकोटी डाटपुल के समीप दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक का नंबर UK 13A 7588 बताया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी जुटाई। मृतक के शव को जिला अस्पताल लाने की कार्रवाई की गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->