संकुल गोर्ती में सामाजिक विज्ञान महोत्सव, विजेता छात्र ब्लॉक स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व।
गोर्ती। न्याय पंचायत के अंतर्गत संकुल गोर्ती का संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव एवं प्रतियोगिता गुरुवार को उत्साह के साथ संपन्न हुई। संकुल प्रभारी प्रवीण राणा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सामाजिक विज्ञान विषय से संबंधित प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
महोत्सव में भाषण, क्विज और मॉडल निर्माण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उच्च प्राथमिक स्तर के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र आगामी विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में संकुल गोर्ती का प्रतिनिधित्व करेंगे।
क्विज प्रतियोगिता में राउमावि लौंगा की कक्षा आठ की सृष्टि ने प्रथम, राइंका मयाली के आरुष ने द्वितीय तथा राउप्रावि मखेत के अश्मित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मॉडल प्रतियोगिता में राइंका जयन्ती के सौरभ प्रथम, राइंका गोर्ती के सौस्थ्य फैजान द्वितीय और राइंका लुखेर की मिन्वी सजवाण तृतीय रहीं।
भाषण प्रतियोगिता में राइंका मयाली की यशोदा प्रथम, राउमावि लौंगा की सृष्टि द्वितीय तथा राप्रावि मखेत के आश्रित तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में निर्णायक एसपी थपलियाल, मुकेश भट्ट और शधीरज आर्य सहित अन्य शिक्षकों की भूमिका रही। इस अवसर पर सीआरपी पंकज राणा, ललितमोहन काला, मनमोहन गुसाईं, यशपाल कैंतुरा समेत शिक्षक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।


