मोहनखाल-चोपता सड़क की मांग, 42वें दिन भी धरना जारी

मोहनखाल किणझाणी चोपता सड़क, तुंगनाथ संघर्ष समिति, चोपता सड़क आंदोलन, मोहनखाल सड़क आंदोलन, सड़क नहीं तो वोट नहीं
खबर शेयर करें:

 

मोहनखाल-चोपता सड़क की मांग को लेकर 42वें दिन भी धरना।

चोपता। मोहनखाल-किणझाणी-चोपता मोटर मार्ग की मांग को लेकर तुंगनाथ संघर्ष समिति का धरना शुक्रवार को 42वें दिन भी जारी रहा। करीब पांच दशक पुरानी सड़क की मांग को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने आंदोलन तेज कर दिया है। आंदोलन स्थल पर अब ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’ का नारा भी जोर पकड़ रहा है।

समिति के अध्यक्ष राकेश नेगी ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि जब तक सड़क निर्माण की दिशा में ठोस कार्रवाई शुरू नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

राकेश नेगी ने कहा कि यदि शासन-प्रशासन की ओर से जल्द सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान बहिष्कार का निर्णय लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’ के नारे के माध्यम से ग्रामीण अपनी मांग को प्रमुखता से उठा रहे हैं।

धरने में समिति के सचिव वासुदेव नेगी, उपाध्यक्ष दीपक थपलियाल, सहसचिव धर्मेंद्र बिष्ट, कोषाध्यक्ष राजीव नेगी समेत प्रदीप, राजेश सिंह, राहुल सिंह, हरीश नेगी, शिव सिंह बिष्ट, ओम प्रकाश, उमेद सिंह रावत, उमेश चंद्र थपलियाल, अनिल सिंह रावत, सुनील सिंह, मनमोहन राणा, कमल सिंह, जगत सिंह नेगी, सोहन रावत, प्रकाश लाल व दिनेश चंद्र थपलियाल आदि मौजूद रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->