रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में आयुर्वेद की जानकारी, पंचकर्म-लीच थेरेपी पर बोले डॉ. राहुल कुमार

आयुर्वेद रुद्रप्रयाग, राजकीय जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग, डॉ राहुल कुमार, पंचकर्म चिकित्सा, लीच थेरेपी, जोंक चिकित्सा, आयुर्वेद विंग रुद्रप्रयाग
खबर शेयर करें:

 

आयुर्वेद की उपयोगिता और पंचकर्म-लीच थेरेपी पर वैद्य राहुल कुमार ने दी जानकारी।

जोंक चिकित्सा- जिला राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय रुद्रप्रयाग।

रुद्रप्रयाग। राजकीय जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग के आयुर्वेद विंग में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की उपयोगिता और विभिन्न उपचार विधियों को लेकर लोगों को जानकारी दी गई। इस दौरान आयुर्वेद विंग में तैनात वैद्य राहुल कुमार ने पंचकर्म, लीच थेरेपी (जोंक चिकित्सा) सहित आयुर्वेद के महत्व और उपचार पद्धतियों के बारे में विस्तार से बताया।

वैद्य राहुल कुमार ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा है, जिसमें रोगों के उपचार के साथ स्वस्थ जीवनशैली, खान-पान और दिनचर्या को भी विशेष महत्व दिया जाता है। उन्होंने पंचकर्म चिकित्सा की जानकारी देते हुए बताया कि यह आयुर्वेद की प्रमुख उपचार पद्धतियों में शामिल है। इसके अंतर्गत रोगी की स्थिति और आवश्यकता के अनुसार विभिन्न चिकित्सकीय प्रक्रियाएं अपनाई जाती हैं।



उन्होंने लीच थेरेपी के बारे में भी जानकारी दी। बताया कि आयुर्वेद में जोंक चिकित्सा का प्रयोग कुछ विशेष चिकित्सकीय परिस्थितियों में किया जाता है और इसे प्रशिक्षित चिकित्सक की देखरेख में ही कराया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों को बिना चिकित्सकीय सलाह के किसी भी उपचार को स्वयं न करने की सलाह दी।

वैद्य राहुल कुमार ने कहा कि आधुनिक भौतिकवादी जीवनशैली के बीच लोग धीरे-धीरे अपनी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और समृद्ध संस्कृति से दूर हुए हैं, लेकिन अब आयुर्वेद के प्रति लोगों का रुझान और विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में रोग के कारणों को समझकर उपचार पर जोर दिया जाता है।

उन्होंने लोगों से राजकीय जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग के आयुर्वेद विंग में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाने और उपचार के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->