अगस्त्यमुनि छात्रसंघ चुनाव से पहले चढ़ा सियासी पारा, 2036 मतदाता करेंगे मतदान

अगस्त्यमुनि छात्रसंघ चुनाव 2026, अगस्त्यमुनि कॉलेज छात्रसंघ चुनाव, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि, अगस्त्यमुनि छात्रसंघ चुनाव मतदान,
खबर शेयर करें:

 

छात्रसंघ चुनाव से पहले अगस्त्यमुनि में चढ़ा सियासी पारा, 2036 मतदाता करेंगे मतदान।

अगस्त्यमुनि में छात्र संघ चुनाव 2026

अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में छात्रसंघ चुनाव से एक दिन पहले सोमवार को चुनावी सरगर्मी चरम पर पहुंच गई। प्रचार के अंतिम दिन अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ छात्र-छात्राओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। महाविद्यालय परिसर से लेकर मुख्य बाजार तक बैनर और पोस्टर चुनावी माहौल को दर्शाते नजर आए।

अगस्त्यमुनि में छात्र संघ चुनाव 2026

अगस्त्यमुनि में छात्र संघ चुनाव 2026

अगस्त्यमुनि में छात्र संघ चुनाव 2026

अगस्त्यमुनि में छात्र संघ चुनाव 2026

अगस्त्यमुनि में छात्र संघ चुनाव 2026

प्रत्याशी अलग-अलग टोलियों में छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचे और अपने मुद्दों व प्राथमिकताओं को लेकर संवाद किया। वहीं, मतदान से पहले छात्र-छात्राओं के बीच प्रत्याशियों के पक्ष-विपक्ष को लेकर चर्चाओं का दौर भी चलता रहा। प्रचार समाप्त होने के बाद अब सभी की नजरें मंगलवार को होने वाले मतदान और मतगणना पर टिकी हैं।

चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि समेत विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रत्याशियों ने प्रचार के दौरान व्यक्तिगत संपर्क को भी प्रमुखता दी।

छात्रसंघ चुनाव प्रभारी डॉ. सुखपाल सिंह रौतेला ने बताया कि मंगलवार को कुल 2036 छात्र-छात्राएं मतदान करेंगे। मतदान सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। इसके बाद दोपहर दो बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान और मतगणना को लेकर महाविद्यालय स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मतगणना के बाद छात्रसंघ के नए पदाधिकारियों की तस्वीर साफ होगी।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->