दुर्गाधार में आंगन मिलन कार्यक्रम: गर्भवती महिला की हुई गोद भराई, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

दुर्गाधार आंगन मिलन कार्यक्रम, आंगन मिलन कार्यक्रम, रुद्रप्रयाग सेवा संकल्प अभियान रुद्रप्रयाग, आंगनबाड़ी केंद्र दुर्गाधार महालक्ष्मी किट उत्तराखंड
खबर शेयर करें:

 महेन्द्र कुमार (पप्पू)- चोपता

दुर्गाधार आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।

आगनबाड़ी मिलन कार्यक्रम

दुर्गाधार (रुद्रप्रयाग)। सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद की आंगनबाड़ियों में आयोजित किए जा रहे आंगन मिलन कार्यक्रम के क्रम में मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र दुर्गाधार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीण महिलाओं, लाभार्थियों और बच्चों समेत कुल 37 लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से विभागीय योजनाओं और बाल अधिकारों की जानकारी दी गई। वहीं, बाल कल्याण समिति के डाटा एंट्री ऑपरेटर लोकेंद्र कुमार ने समिति के अधिकार एवं दायित्वों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में एक गर्भवती महिला की गोद भराई की रस्म भी कराई गई। इस दौरान महालक्ष्मी किट के संबंध में जानकारी लेते हुए लाभार्थी ने बताया कि किट गर्भवती महिला और नवजात के लिए उपयोगी है। उन्होंने सरकार की योजना के लिए आभार जताया।

दो विधवा महिलाओं ने बताया कि उन्हें मिल रही विधवा पेंशन उनके लिए आर्थिक रूप से उपयोगी साबित हो रही है और वे सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा रही हैं।

कार्यक्रम के अंत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सोनी देवी और सहायिका विजया देवी को विभागीय प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रियंका देवी, उप प्रधान वंदना देवी, एएनएम रंजना देवी, आशा कार्यकर्ता सर्वेश्वरी देवी, संरक्षण अधिकारी अरविंद सिंह, काउंसलर प्रिया नेगी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->