परीक्षा परिणाम में सुधार की मांग पर अगस्त्यमुनि कॉलेज में भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी

अगस्त्यमुनि कॉलेज भूख हड़ताल, अगस्त्यमुनि महाविद्यालय परीक्षा परिणाम सुधार की मांग,ABVP NSUI भूख हड़ताल अगस्त्यमुनि, अगस्त्यमुनि कॉलेज,
खबर शेयर करें:


परीक्षा परिणाम में सुधार की मांग पर भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी।

अगस्त्यमुनि। महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में परीक्षा परिणामों में सुधार की मांग को लेकर एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रही। भूख हड़ताल पर एबीवीपी के लक्की राणा और लोकेश बिष्ट तथा एनएसयूआई के उज्ज्वल मैठाणी बैठे हैं। आंदोलन को कई छात्र-छात्राओं ने भी समर्थन दिया।

आंदोलनरत छात्रों का कहना है कि परीक्षा परिणामों में सामने आई त्रुटियों के कारण उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है। छात्रों ने मांग की कि परिणामों की त्रुटियों का शीघ्र निराकरण कर संशोधित परिणाम जारी किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगी।

भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के स्वास्थ्य की जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि की स्वास्थ्य टीम महाविद्यालय पहुंची। टीम ने आंदोलनरत छात्रों की स्वास्थ्य जांच की, जिसमें उनका शुगर स्तर कम पाया गया। स्वास्थ्य टीम ने छात्रों के स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखने की बात कही।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कैलाश चंद्र दुद्पुरी ने बताया कि छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए महाविद्यालय प्रशासन आवश्यक कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय स्तर से निस्तारित होने वाले प्रकरणों में प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जबकि विश्वविद्यालय स्तर से संबंधित परिणाम सुधार के मामलों को विश्वविद्यालय भेजा गया है। प्राचार्य के अनुसार, विश्वविद्यालय की ओर से 14 सितंबर तक लंबित परीक्षा परिणामों में सुधार किए जाने की संभावना है।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->