देवभूमि उद्यमिता योजना 2.0 - 3 दिवसीय ओरिएंटेशन संपन्न

देवभूमि उद्यमिता योजना 2.0,स्टार्टअप ओरिएंटेशन,Sri Dev Suman Uttarakhand University Entrepreneurship,EDII Ahmedabad Devbhoomi Udyamita Scheme,
खबर शेयर करें:

 देवभूमि उद्यमिता योजना 2.0- तीन दिवसीय ओरिएंटेशन संपन्न।

 युवाओं ने सीखे स्टार्टअप और नवाचार के गुण।

ऋषिकेश। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड सरकार और भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII) अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'देवभूमि उद्यमिता योजना 2.0' का तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुक्रवार को उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। सत्र 2026–27 के इस आयोजन में विभिन्न विभागों के लगभग 350 विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर उद्यमिता और स्टार्टअप विकास की बारीकियां सीखीं।

समापन सत्र में नोडल अधिकारी प्रो. अनीता तोमर ने विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डेटा एनालिटिक्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रोजगार सृजित करने वाले स्टार्टअप विकसित करने के लिए प्रेरित किया। जिला समन्वयक सुश्री सपना नेगी ने आगामी चरणों—मेंटरशिप, आवासीय बूट कैंप, बिजनेस प्लान विकास और सीड फंडिंग की जानकारी दी। इस दौरान सफल युवा उद्यमियों मान्या राजपाल, मुस्कान रस्तोगी और रोविन ने अपनी स्टार्टअप यात्रा और अनुभव साझा किए।

कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन और परिसर निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत यह योजना युवाओं को 'रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला' बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। कार्यक्रम के संचालन में फैकल्टी मेंटर्स प्रो. धर्मेन्द्र तिवारी और डॉ. शालिनी रावत का विशेष योगदान रहा।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->