रुद्रप्रयाग: युवती का पीछा कर अश्लील टिप्पणी करने वाला मनचला हिरासत में

युवती से छेड़छाड़ आरोपी गिरफ्तार,रुद्रप्रयाग अपराध समाचार,उत्तराखंड महिला सुरक्षा,
खबर शेयर करें:

 

रुद्रप्रयाग: युवती का पीछा कर अश्लील टिप्पणी करने वाला मनचला पुलिस हिरासत में, मुकदमा दर्ज।

रुद्रप्रयाग- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शुक्रवार की है, जब पीड़िता अपनी स्कूटी से कंप्यूटर क्लास जा रही थी। उसी दौरान स्कूटी पर सवार एक युवक ने उसका पीछा किया और बीच रास्ते में अपना वाहन रोककर उस पर अश्लील टिप्पणियां करते हुए अभद्र व्यवहार किया। सहमी युवती ने बिना देर किए घटना की सूचना अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे।

   मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर तत्काल कार्रवाई की। आरोपी की पहचान आकाश पुत्र खेम चंद्र, निवासी ग्राम फिरोजपुर मुंदो, मंडावर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 126, 78 एवं 79 के तहत मामला (मु.अ.सं. 45/2026) दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। इस त्वरित पुलिसिया कार्रवाई की स्थानीय लोगों और पीड़िता के परिजनों ने सराहना की है, वहीं पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->