वीर शहीद की पुण्यतिथि पर पौधरोपण कर दी गई श्रद्धांजलि

वीर शहीद की पुण्यतिथि पर पौधरोपण,वन मोहर्रिर स्वर्गीय श्री जगदीश प्रसाद लोहनिया,
खबर शेयर करें:

 वीर शहीद की पुण्यतिथि पर पौधरोपण कर दी गई श्रद्धांजलि, ‘स्मृति-वन’ बना प्रेरणा का केंद्र।

जंगलों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वन विभाग के शहीद कर्मी को आज उनकी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण स्मरण ।

जखोली। जंगलों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वन विभाग के शहीद कर्मी को आज उनकी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर दक्षिणी और उत्तरी जखोली (रुद्रप्रयाग वन प्रभाग) की टीमों ने संयुक्त रूप से ‘स्मृति-वन’ में विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया।

उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल 1999 की रात को अलकनंदा रेंज की जाखणी कक्ष संख्या-5 में लगी भीषण आग पर काबू पाने के दौरान वन मोहर्रिर स्वर्गीय श्री जगदीश प्रसाद लोहनिया ने अद्वितीय साहस का परिचय दिया था। कर्तव्य पथ पर अडिग रहते हुए वे आग की चपेट में आ गए और शहीद हो गए। उनकी इसी वीरता और त्याग को चिरस्थायी बनाने के लिए वन अधिकारियों व कर्मचारियों ने आज स्मृति-वन में पौधे रोपे।

कार्यक्रम में उत्तरी जखोली के वन क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह नेगी व दक्षिणी जखोली के वन क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल  ने कहा कि श्री लोहनिया का बलिदान वन कर्मियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। वनों को बचाने के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद को पौधारोपण के माध्यम से दी गई यह श्रद्धांजलि अत्यंत प्रासंगिक है। स्मृति-वन में लगाए गए ये पौधे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देंगे, बल्कि शहीद की निस्वार्थ सेवा की याद को भी संजोए रखेंगे। इस दौरान कार्मिकों ने शहीद की में पौध रोपण कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उम्मेद सिंह राणा, विजयपाल सिंह नेगी, अमन पैन्यूली, प्रकाश कण्डारी व शांति कोठारी आदि की उपस्थिति रही।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->