बणसू में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी के विरुद्ध एकजुट,
खबर शेयर करें:

 बणसू में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित।

मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान।

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग की अध्यक्ष व जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन में मंगलवार को ग्राम पंचायत बणसू में एक भव्य विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती पायल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज को मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी जैसी गंभीर कुरीतियों के प्रति जागरूक करना था।

शिविर को संबोधित करते हुए सचिव श्रीमती पायल सिंह ने कहा कि मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी जघन्य सामाजिक एवं कानूनी अपराध हैं। उन्होंने ग्रामीणों को इन अपराधों की पहचान करने और इनसे बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति यदि इन अपराधों का शिकार होता है, तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उसे निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है। ग्रामीणों को संबंधित कानूनों और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पैरालीगल वॉलंटियर्स (PLVs) द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक रहा। नाटक के माध्यम से मानव तस्करी के खतरों और इसके दुष्परिणामों को बेहद सरल और सजीव तरीके से दर्शाया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को झकझोर कर रख दिया। शिविर में सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली 'राष्ट्रीय लोक अदालत' के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया और अधिक से अधिक लोगों से विवादों के समाधान के लिए इसका लाभ उठाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बणसू के शिक्षक, छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->