दुर्गाधार–चोपता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की धूम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,
खबर शेयर करें:

 दुर्गाधार–चोपता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की धूम, मातृशक्ति का हुआ सम्मान।

सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया।

जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि विकासखंड स्थित दुर्गाधार–चोपता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय जनता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुमन जमलोकी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में लस्तर हिलाईं फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी (जखोली) द्वारा तैयार पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों की प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसकी अतिथियों ने जमकर सराहना की।

मंच से संबोधित करते हुए सुमन जमलोकी ने कहा कि आज की महिलाएं शिक्षा, राजनीति और प्रशासन जैसे हर महत्वपूर्ण क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। वहीं, मुख्य वक्ता रश्मि त्यागी ने जोर देते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना किसी भी समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा मातृशक्ति के सम्मान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सामाजिक विषयों पर आधारित नाटकों का भी आनंद लिया गया।

 कार्यक्रम में विधायिका आशा नौटियाल, विधायक भरत सिंह चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, और जिला पंचायत सदस्य सुबोध बगवाड़ी सहित कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में गंभीर सिंह बिष्ट, रंजना गैरोला भट्ट, जयवर्धन कांडपाल, विनोद देवशाली, और अगस्त्यमुनि ब्लॉक कनिष्ठ प्रमुख सविता भंडारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने हिस्सा लेकर महिला सशक्तिकरण के संकल्प को मजबूती दी।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->