इंस्पायर अवार्ड के लिए देवभूमि एकेडमी के दो छात्र चयनित

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST), भारत सरकार द्वारा संचालित प्रतिष्ठित 'इंस्पायर अवार्ड-मानक' (INSPIRE Award-MANAK) योजना,
खबर शेयर करें:

 

नन्हे वैज्ञानिकों की ऊंची उड़ान: इंस्पायर अवार्ड के लिए देवभूमि एकेडमी के दो छात्र चयनित।

ऋषभ और सलोनी ने अपने नवाचारी सोच से न केवल विद्यालय, बल्कि संपूर्ण क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

जखोली (रुद्रप्रयाग): विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST), भारत सरकार द्वारा संचालित प्रतिष्ठित 'इंस्पायर अवार्ड-मानक' (INSPIRE Award-MANAK) योजना 2025-26 के लिए विकासखण्ड जखोली स्थित देवभूमि चिल्ड्रन्स एकेडमी के दो मेधावी छात्रों का चयन हुआ है। विद्यालय के कक्षा 10वीं के छात्र ऋषभ और छात्रा सलोनी ने अपने नवाचारी (Innovative) आइडियाज से न केवल विद्यालय, बल्कि संपूर्ण क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

सलोनी का 'लाइफ सेविंग' अलर्ट सिस्टम सड़क दुर्घटनाओं के बाद समय पर उपचार न मिलने से होने वाली मौतों को रोकने के लिए सलोनी ने 'एक्सीडेंट आइडेंटिफिकेशन एंड अलर्टिंग' प्रोजेक्ट तैयार किया है। यह स्मार्ट सिस्टम दुर्घटना होते ही सेंसर की मदद से वाहन की स्थिति को ट्रैक करेगा और तुरंत नजदीकी अस्पताल व पुलिस स्टेशन को आपातकालीन संदेश भेजेगा। सलोनी का मानना है कि इस तकनीक से घायल व्यक्ति को 'गोल्डन ऑवर' के भीतर चिकित्सा सहायता मिल सकेगी, जिससे कीमती जानों को बचाया जा सकता है।

ऋषभ का 'एनर्जी जनरेशन' मॉडल वहीं, छात्र ऋषभ ने ऊर्जा संकट के समाधान हेतु एक अनूठा मॉडल पेश किया है। उनका प्रोजेक्ट 'हाईवे से बिजली उत्पादन' पर आधारित है। ऋषभ का विचार राजमार्गों पर तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों से उत्पन्न वायु और घर्षण ऊर्जा का उपयोग कर बिजली बनाना है। इस तकनीक के माध्यम से नेशनल हाईवे की लाइटों और अन्य सुविधाओं के लिए मुफ्त व स्वच्छ ऊर्जा प्राप्त की जा सकती है।

 भारत सरकार की ओर से चयनित दोनों छात्रों को उनके प्रोजेक्ट का प्रोटोटाइप (वर्किंग मॉडल) तैयार करने के लिए 10,000-10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। ये छात्र आगामी जिला स्तरीय प्रदर्शनी (DLEPC) में अपने मॉडल्स का प्रदर्शन करेंगे।

विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। यह सफलता अन्य छात्रों को भी विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->