दशज्यूला की दो सड़कों पर 27 अक्टूबर से डामरीकरण, आंदोलन की चेतावनी

दशज्यूला सड़क डामरीकरण, जागतोली कोटखाल मोटर मार्ग, चोपड़ा काण्डई मोटर मार्ग, जयवर्धन काण्डपाल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पीएमजीएसवाई रुद्रप्रयाग,
खबर शेयर करें:

 

दशज्यूला की दोनों प्रमुख सड़कों पर 27 अक्टूबर से शुरू होगा डामरीकरण, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी।

दशज्यूला की दोनों प्रमुख सड़कों पर 27 अक्टूबर से शुरू होगा डामरीकरण, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

रुद्रप्रयाग-दशज्यूला क्षेत्र की जागतोली–कोटखाल और चोपड़ा–काण्डई मोटर मार्गों पर लंबे समय से लंबित डामरीकरण कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा से मुलाकात की। जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने दोनों सड़कों पर 27 अक्टूबर 2026 से डामरीकरण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है। वहीं, ग्रामीणों ने निर्धारित समय पर काम शुरू नहीं होने पर 31 अक्टूबर से उग्र आंदोलन और आमरण अनशन की चेतावनी दी है।

जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि दोनों मोटर मार्गों पर डामरीकरण का कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है। इससे क्षेत्रीय ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और जनप्रतिनिधि लंबे समय से विभागीय अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तलब कर लंबित कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। पीएमजीएसवाई के अनुसार, चोपड़ा–काण्डई मोटर मार्ग की 13.5 किलोमीटर स्वीकृत लंबाई में से चार किलोमीटर तथा जागतोली–कोटखाल मोटर मार्ग की 9.10 किलोमीटर लंबाई में से 1.50 किलोमीटर हिस्से में डामरीकरण हो चुका है। शेष कार्य लंबित है। विभाग ने संबंधित ठेकेदारों को 27 अक्टूबर से काम शुरू करने के निर्देश देने का आश्वासन दिया।

इस दौरान ग्राम प्रधान राजेन्द्र राणा, देवेंद्र बासकण्डी, कालिका काण्डपाल, बुद्धि बल्लभ थपलियाल, गजेंद्र राणा, वासुदेव राणा, मुकेश बिष्ट, विनीत बिष्ट, ललित मोहन काण्डपाल, सुदर्शन सिंह नेगी, विजय पाल कठैत, गोपाल सिंह बासकण्डी, पंकज राणा, हरि शरण पांडे और कुंवर सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि 30 अक्टूबर तक धरातल पर काम शुरू नहीं हुआ तो 31 अक्टूबर से आंदोलन और आमरण अनशन किया जाएगा। ग्रामीणों ने इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की तय करने की चेतावनी दी।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->