बलबीर चौधरी बने उक्रांद के नए जिलाध्यक्ष

उत्तराखण्ड क्रांति दल के जिला संगठन चुनाव,
खबर शेयर करें:

 रामरतन सिंह पंवार

रुद्रप्रयाग: बलबीर चौधरी को मिली उक्रांद की कमान, संगठन की मजबूती का लिया संकल्प।


आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठन की मजबूती ओर आमजन तक पहुंच है लक्ष्य।

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर तिलवाड़ा सुमाड़ी स्थित डिमरी लॉज में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ नेता बलबीर चौधरी को जनपद का नया जिलाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण करते ही संगठन की गतिविधियों को गति देने और बूथ स्तर तक दल को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

गौरतलब है कि हाल ही में उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने जनपद इकाई को भंग कर दिया था और चार दिनों के भीतर नई जिला कार्यकारिणी के गठन के निर्देश दिए थे। इसके लिए बलबीर चौधरी को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आज उन्हीं की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिले की कमान सौंपी। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में क्षेत्रीय दल की भूमिका अहम है, इसलिए संगठन का विस्तार करना प्राथमिकता होगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता विष्णु कांत शुक्ला, पृथ्वी पाल रावत, देवेन्द्र चमोली, जितार सिंह जंगवाण, सुबोध नौटियाल, शैलेन्द्र बुटोला, डॉ. आशुतोष भंडारी, विक्रम सिंह फर्स्वाण, आरती पांडेय, प्रेम सिंह रावत, रवि राणा, दुर्गेश शुक्ला और अंकुश जाखवाल सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->