भाजपा महिला मोर्चा ने धूमधाम से मनाया होली स्नेह मिलन समारोह

तिलवाड़ा में भाजपा महिला मोर्चा ने धूमधाम से मनाया होली स्नेह मिलन समारोह,
खबर शेयर करें:

 भाजपा महिला मोर्चा ने धूमधाम से मनाया होली स्नेह मिलन समारोह

समारोह का मुख्य आकर्षण महिलाओं द्वारा गाए गए पारंपरिक होली गीत रहे, जिन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया।



तिलवाड़ा (रुद्रप्रयाग): रंगों के पावन पर्व होली के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रुद्रप्रयाग द्वारा तिलवाड़ा स्थित लक्की वेडिंग पॉइंट में 'होली स्नेह मिलन समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण होली के उल्लास और पारंपरिक गीतों से सराबोर हो गया।

समारोह का मुख्य आकर्षण महिलाओं द्वारा गाए गए पारंपरिक होली गीत रहे, जिन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया। महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी और मिठाई बांटकर आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुमन जमलोकी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि होली मात्र रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि रंगों का यह उत्सव सभी के जीवन में नई खुशहाली, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी और भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने शिरकत की। विधायक चौधरी ने मातृशक्ति के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति को जीवंत रखते हैं। जिला अध्यक्ष भट्ट ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

समारोह में भाजपा जिला महामंत्री अरुण चमोली, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, और पूर्व जिला अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संगठन की ओर से महिला मोर्चा जिला महामंत्री अर्चना चमोली व सुषमा देवी, तिलवाड़ा मंडल अध्यक्ष वर्षा पंवार, इंदू नौटियाल और शशी नौटियाल सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भविष्य में इसी प्रकार मिल-जुलकर सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ हुआ।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->