अवैध शराब तस्करी पर रुद्रप्रयाग पुलिस का शिकंजा

अवैध शराब की तस्करी,
खबर शेयर करें:

अवैध शराब तस्करी पर रुद्रप्रयाग पुलिस का शिकंजा, कार सवार दो तस्कर गिरफ्तार।

रुद्रप्रयाग। जनपद में नशे के अवैध कारोबार और शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में रुद्रप्रयाग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जारी इस मुहिम के तहत कोतवाली रुद्रप्रयाग की जखोली चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

 पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार (संख्या UK 10 5758) को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन के भीतर से कुल 04 पेटी अवैध शराब (144 पव्वे और 24 अद्धे) तथा 01 पेटी बियर बरामद हुई। वाहन में सवार व्यक्ति शराब परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या लाइसेंस पेश नहीं कर सके, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

 पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान जयवीर सिंह (पुत्र सते सिंह, निवासी ललूडी, जखोली) और विकास सिंह राणा (पुत्र वीरेन्द्र सिंह, निवासी बुढना, जखोली) के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार को मौके पर ही सीज कर दिया है।

 मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग में मु.अ.सं. 09/2026 के अंतर्गत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस फिलहाल आरोपियों के पुराने आपराधिक इतिहास और इस अवैध नेटवर्क के अन्य संपर्कों की जांच कर रही है।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->