जखोली: प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर अजय पुण्डीर ने मारी बाज़ी, भारी मतों से जीता चुनाव।
विकासनगर जखोली सभागार में संपन्न हुए चुनाव, अजय पुण्डीर को 64 मत मिले।
रामरतन पवार/जखोली
जखोली। विकासखंड जखोली में प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष पद के चुनाव आज, 12 दिसंबर को विकासखंड सभागार में संपन्न हुए। इस चुनाव में अजय पुण्डीर (प्रधान खरकेड़) ने अपने प्रतिद्वंदी बीर विक्रम सिंह रावत (प्रधान कपणिंया) को भारी मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की और प्रधान संगठन के नए ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए।
चुनाव परिणाम में, अजय पुण्डीर को 64 मत प्राप्त हुए, जबकि बीर विक्रम सिंह रावत को 32 मत मिले। कुल 96 ग्राम प्रधानों ने मतदान में हिस्सा लिया, जबकि विकासखंड जखोली में कुल 108 ग्राम प्रधान हैं।
नई कार्यकारिणी का भी हुआ गठन
अध्यक्ष पद के चुनाव के साथ ही संगठन की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया:
उपाध्यक्ष: दरमियान सिह वग्वाल, हयात सिह राणा, तथा श्रीमती गीता देवी।
महामंत्री: पुनीत डिमरी।
सचिव: सौरभ भट्ट, शान्ति देवी, संजय सेमवाल, जगदीश मुखियाल, श्रीमती माधुरी देवी, चंढी प्रसाद, गंगा सिह।
कोषाध्यक्ष: नरेन्द्र पंत, दिया देवी, अनुराधा, रश्मि देवी, सूर्य प्रकाश।
प्रदेश और जिला कार्यकारिणी सदस्य
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य: नरेन्द्र सि चौहान, विनायक डिमरी, माहेश्वरी देवी, सतीश भट्ट।
जिला कार्यकारिणी सदस्य: श्रीमती लक्ष्मी राणा, संतोष कुमार, विनीता गहरवार, श्रीमती सुदीपा देवी, ममता देवी, नीलम देवी।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती विनीता चमोली, जेष्ठ उपप्रमुख राजेन्द्र सेमवाल, कनिष्ठ प्रमुख राजेन्द्र रावत, प्रधान संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भंडारी, पूर्व व्लाक अध्यक्ष महावीर पंवार, हरीश पुंडीर सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।


