केदारनाथ यात्रा पर जा रहा हेली उतरा सड़क पर

केदारनाथ जा रहा हेली को उतारना पड़ा सड़क पर,
खबर शेयर करें:

 हिमालय की आवाज/न्यूज पोर्टल

टेक ऑफ के समय हेली में आई तकनीकी खराबी, एहतियातन सड़क पर करवाई लैंडिंग।

पायलट की सूझबूझ से बचा बड़ा हादसा, सड़क पर खड़ी एक गाड़ी क्षतिग्रस्त।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से यातायात एवं हेली शटल ऑपरेशन जारी।

केदारनाथ धाम के लिए आज सुबह लगभग 7 बजे के आसपास क्रिस्टल एवियेशन कंपनी का तीर्थयात्रियों से भरा  एक हैलीकॉप्टर उडान भरते समय  अनियंत्रित होकर पायलट द्वारा बीच सड़क पर उतारा गया।

बताया जा रहा है कि कुछ तकनीकी खराबी के चलते  हेलीकॉप्टर को बडा़सू के पास  सड़क पर उतारा गया। अक्सर हेली दुर्घटना होने का मुख्य कारण ‌हेलीकॉप्टर संचालन मे कम्पनियों  बरती जानी वाली लापरवाही और मानको की अनदेखी ‌का कारण भी बन सकती है,तय प्रक्रियाओं का सही तरीके से पालन किया जाना, मनमानी ढंग से उड़ान भरना भी दुर्घटना होनी की प्रबल संभावनाऐ बनी रही है। 

  लिहाजा केदारनाथ यात्रियों को ले जाने वाले हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के चलते बड़ासू मे सड़क पर अचानक उतारना पड़ा, गनीमत ये रही की कोई बड़ी अनहोनी ‌नही हुई तथा सभी यात्री सुरक्षित बच गये।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->