रामरतन पवांर/गढढवाल ब्यूरो।
सहायक परियोजना निदेशक द्वारा महिला पर छेड़खानी के आरोप मे कोतवाली मे मुकदमा पंजीकृत।
पूर्व मे भी अधिकारी के द्वारा एक महिला पर छेड़खानी का लगा था आरोप।
जखोली-जनपद रुद्रप्रयाग मे लगभग दो वर्षो से सहायक परियोजना निदेशक के पद पर तैनात विमलकुमार पर एक बार फिर से एक युवती पर छेड़खानी का आरोप लगा है। बता दे कि आरोपी विमल कुमार ने विकास भवन के समीप हिलास आऊटलेट मे एक युवती से छेड़खानी करने की सूचना प्राप्त हुई है। सूचना के अनुसार समन्धित अधिकारी पर पहले भी एक महिला कर्मचारी पर छेड़खानी का आरोप लग चुका है।
जानकारी के मुताबिक अधिकारी द्वारा जिस महिला के साथ छेड़खानी की है उसने पूरी घटना की जानकारी अपने परिवार वालो को दी।
वही कोतवाली पुलिस निरीक्षक मनोज नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जांच चल रही है। जांच अधिकारी एस आइ बंदना सिह ने बताया कि विमल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है साथ ही युवती सहित अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज कर लिए गये।