देवप्रयाग में हो गया खेला भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी निर्विरोध बनी अध्यक्ष

देवप्रयाग नपा में भाजपा प्रत्याशी बनी निर्विरोध अध्यक्ष,
खबर शेयर करें:

 देवप्रयाग में हो गया खेला भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी निर्विरोध बनी अध्यक्ष।

देवप्रयाग नपा अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने नहीं उतारा प्रत्याशी।

भाजपा प्रत्याशी के अलावा तीन निर्दलीयों द्वारा नामांकन लिया गया वापस।

देवप्रयाग नगर पालिका चुनाव में अजीबोगरीब स्थिति हो गई थी जिसमे भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था, लेकिन कांग्रेस ने नगर पालिका अध्यक्ष की सीट पर किसी उम्मीदवार को न तो उतारा गया और न ही किसी को समर्थन की घोषणा की गई।

 देवप्रयाग नगर पालिका के लिए पहली बार अध्यक्ष पद हेतु सीट अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित हुई है। जिसमे तीन निर्दलीय महिला उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था।  लेकिन कांग्रेस ने न उम्मीदवार उतारा और न ही किसी को समर्थन दिया गया। 

निर्दलीय तीन उम्मीदवारों को देवप्रयाग विधायक विनोद कण्डारी द्बारा मनाया गया और उन्होंने अपना नाम वापस ले लिए जिससे कि भाजपा प्रत्याशी ममता देवी अध्यक्ष निर्विरोध रूप से बन गयी हैं।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->