रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।
भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई की जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओ ने मनाया बड़े धूमधाम से।
रुद्रप्रयाग में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की 100 वीं जन्म जंयती को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम से सुशासन दिवस के रूप में मनाया।
रुद्रप्रयाग : आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की 100 वीं जन्म जंयती को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर दीप प्रज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए बड़ी धूमधाम से सुशासन दिवस के रूप में मनाया । तदोपरांत उनके जीवन पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जनपद के सभी मंडलों के प्रत्येक बूथाे पर किया गया।
इस दौरान रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने रुद्रप्रयाग ग्रामीण मंडल के घोलतीर बूथ पर कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी का दूरदर्शी नेतृत्व सुशासन को आदर्श एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प सदैव प्रेरणास्त्रोत रहेगा।
भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने से लेकर गांव गांव तक विकास पहुंचाने की उनकी नीति ने भारत को एक नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। अटल जी के विचार और योगदान युगों–युगों भारतीय राजनीति और समाज को दिशा प्रदान करते रहेंगे । इस दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने ऊखीमठ मंडल के सारी बूथ पर कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के कारण पार्टी आज शीर्ष पर पहुंची है। उत्तराखंड राज्य निर्माण उन्हीं की देन है। अटल बिहारी वाजपेय की दूरदृष्टि उनकी मेहनत ईमानदारी और निष्ठा एंव समर्पण से आज देश नई ऊँचाई तक गया है। सभी पार्टी कार्यकर्ता को उनके आर्दशों पर चलते हुए पार्टी को निरन्तर आगे बढाना है।
इस दौरान अलग-अलग कार्यक्रमों में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल, जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, विनोद देवशाली, जिला उपाध्यक्ष अरुण चमोली, शीला रावत, सतेन्द्र बर्त्वाल, कुलबीर रावत, दरम्यान जख्वाल ,सुनील नौटियाल , दीपराज बंगारी, अजय सेमवाल, ओमप्रकाश बहुगुणा, गंभीर बिष्ट, बुद्धि बल्लभ थपलियाल, शैलेंद्र गोस्वामी, विनोद मैठाणी, चंद्र मोहन सेमवाल, भूपेंद्र बिष्ट, संदीप बिष्ट आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।