हिमालय की आवाज।
भाजपा प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल ने केदारनाथ उपचुनाव मे भाजपा प्रत्याशी के लिए माँगे वोट।
केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के चुनाव प्रचार में भाजपा नेता/ प्रदेश सहमीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल जी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करते हुए भीरी, चंद्रपुरी, डामर, मक्कूमठ, परखंडी, जम्मू, फटा, त्रिजुगीनारायण के क्षेत्र में जाकर जनता से भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के लिए वोट मांगे कमलेश उनियाल ने अपने संबोधन में जनता को बताया कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कि केंद्र या प्रदेश दोनों की सरकारें केदारनाथ के लिए निरंतर कार्य कर रही है ।
भारतीय जनता पार्टी यदि अंतउदय की सैद्धांतिक बात करती है तो उसे मूल सिद्धांत को पूरा भी करती है। 2013 की आपदा के उपरांत कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था कि केदारपुर का पुनर्निर्माण होगा।
माननीय नरेंद्र मोदी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जिन्होंने आज केदारनाथ धाम का भाव और दिव्या केदार पुरी का पुनर्निर्माण किया साथी इकोफ्रेंडली विकास योजना के अंतर्गत केवलकर /रोपवे का शिलान्यास किया है बहुत ही जल्दी उसमें कार्य होने जा रहा है।
कमलेश उनियाल ने अपने संबोधन में जनता को बताया कि चाहे बड़ी योजना या छोटी योजना हो उसके लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है कमलेश उनियाल जी ने कहा कि कॉविडकाल से आज तक केंद्र की खाद्यान्न योजना लगातार चली आ रही है।
आयुष्मान भारत के अंतर्गत उत्तराखंड मात्र ऐसा प्रदेश है जिसमें प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को 5 लाख का हेल्थ कवर इंश्योरेंस है इसके अलावा अगर हमारे प्रदेश सरकार के कार्यों की बात करें तो प्रदेश सरकार ने दोनों पति-पत्नी को वृद्धा पेंशननारी सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रोजेक्ट कास्ट का 30 फीसद या एक लाख रुपए की सबसिडी प्रदान की जा रही है। महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रुपए तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु लखपति दीदी योजना के लक्ष्य के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जा रहा है।
कमलेश उनियाल ने बताया कि इसके अतिरिक्त वर्तमान में करीब 80 हजार महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सलाना पांच से सात लाख कमा कर लखपति दीदी बनी है।उन्होंने कहा किसान सम्मान निधि के माध्यम से वर्तमान में प्रदेश में योजना के अंतर्गत किसानों की संख्या 9.13 लाख है, जिसमें राज्य के 771567 किसानों को रुपए 166.08 करोड़ की धनराशि उनके खाते में हस्तांतरित की गई।
उन्होंने कहा कि सरकार ने मिलेट्स के तहत मंडुवे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 35.78 रुपए तय किया है अपने संबोधन में कमलेश्वर जी ने कहा है कि आज केदारनाथ की जनता से यह आवाज करना चाहता हूं कि माननीय नरेंद्र मोदी जी का केदार नाथ से विशेष लगाव रहा है और वह निरंतर केदारनाथ के दर्शन हेतु आते रहते हैं और उसके स्नेह और पास प्यार को यहां की जनता भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को वोट देकर जनता अपना आभार जताने का एक मौका है 9ताकि केंद्र व प्रदेश में दोनों सरकारों के तालमेल से जो केदारनाथ विधानसभा का विकास कार्य हो वह निरंतर चलता रहे ।
उन्होंने कांग्रेस को आधे हाथ लेते हुए कहा कि आज कांग्रेस जनता को झूठ बोलकर गुमराह कर रही है। जहां तक उन कांग्रेस के प्रत्याशी जब वह केदारनाथ विधानसभा से विधायक थे उसे समय प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी लेकिन उसे समय उनके विधायक निधि के 6 करोड रुपए लैप्स हो गए थे।
जिसका खामियाजा केदारनाथ की जनता ने उठाया इसलिए मेरा केदारनाथ की जनता से आह्वान है कि की जनता भारतीय जनता प्रत्याशी को विजय बनाकर केदारनाथ विधानसभा के विकास के रथ को निरंतर आगे बढ़ाने के अवसर को चुके ना और अपना अमूल्य वोट भाजपा के पक्ष में दें।