हिमालय की आवाज़
हंस फाउण्डेशन के द्वारा ग्राम कोठियाड़ा में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन।
08 व्यक्तियों को 27 नवंबर 2024 को मोतियाबिंद की समस्या निदान हेतु चयनित किया गया।
हंस फाउंडेशन ग्रामीणों के लिए वरदान बन रहा है। ये फाउंडेशन एंबुलेंस के जरिए दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर मरीजों का उपचार कर रहा है। निष्काम भाव से समाज के उस वर्ग को लाभ पहुंचाना जिसे हकीकत में मदद की दरकरार है। पहाड़ की समस्या पहाड़ जैसे विकट हैं जिसमें सबसे बड़ी समस्या स्वास्थ्य सुविधाओं का नितांत अभाव होना यहां से पलायन का मुख्य कारण भी रहा है।
पहाडी राज्य के विकास के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं में आदर से लिया जाने वाला एक नाम हंस फाउंडेशन का है। हंस फाउंडेशन के द्वारा पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में जिस तरह से स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दिया है वह उच्चकोटि की मानव सेवा है इन सेवाओं का लाभ उस वंचित वर्ग तक पहुंचा है जो मदद के लिए हर समय आसमान को ताकता रहता था। आज हर व्यक्ति हंस फाइन्डेशन के नाम को उनके द्वारा किये गए अच्छे कार्यों के कारण जानता है।
हंस फाउण्डेशन सतपुली ने श्री कोटेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण कोठियाड़ा में आज निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में क्षेत्र के 47 लोगों ने पंजीकरण करवाकर निःशुल्क चश्मे व दवाईयां प्राप्त की। शिविर में 08 लोगों का आंखों के आपरेशन के लिए चयनित किया गया है। आँख के ऑपरेशन हेतु चयनित व्यक्तियों को घर से अस्पताल और अस्पताल से घर निशुल्क एम्बुलेंस की सहायता से ले जाया जाएगा।
शिविर में नेत्र चिकित्सक डा. प्रशांत जुगरान, कैम्प कोआर्डीनेटर दीपक गुसाईं व रविंद्र सिंह नेगी मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर हेतु हंस फाउण्डेशन के करुणामयी माता श्रीमंगलाजी एवं श्री भोलेजी महाराज का धन्यवाद अदा किया।