तेज रप्तार की कार के कहर से गर्भवती महिला समेत 3 की मौत 2 घायल

कार की जबरदस्त टक्कर, तीन महिलाओं सहित चार की मौत।
खबर शेयर करें:

  तेज रफ्तार कार की जबरदस्त टक्कर, तीन महिलाओं सहित चार की मौत।

गर्भवती महिला को लेकर देर रात अस्पताल से घर लाते समय हुई यह दर्दनाक घटना।

कल मंगलवार को देर रात नैनीताल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस ई रिक्शे में 5 लोग सवार थे, कार और रिक्शे की टक्कर इतनी खतरनाक थी कि ई-रिक्शे के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे से ई-रिक्शे में बैठी पांच महिलाओं में तीन महिला समेत ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। रिक्शे में बैठी दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात एक महिला को अचानक लेबर पेन होने लगा तो परिजन और आसपास की महिलाएं उसे ई-रिक्शा से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें देर रात घर भेज दिया था। गर्भवती महिला को लेकर महिलाएं ई-रिक्शे से रात ढाई बजे अस्पताल से वापस घर लौट रही थी। महिलाएं ई रिक्शे में बैठकर जैसे ही अटरिया मोड से आगे पहुंचे अचानक अनियंत्रित गति से चल रही तेज़ रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शे के परखच्चे उड़ गए। टक्कर से ई-रिक्शे में बैठी गर्भवती समेत पांच महिलाओं और चालक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटनास्थल पर आसपास लोगो ने घायलों को निकाला और जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने गर्भवती महिला समेत तीन महिलाओं को रेफर कर दिया, जबकि दो महिलाओं सहित ई-रिक्शा चालक को मृत घोषित कर दिया। गर्भवती महिला की मौत उपचार के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल में हो गयी।  जबकि अन्य महिलाओं का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

नशा चाहे किसी भी चीज का हो अच्छा नही होता कई घर उजड़ गए और कई उजड़ने के कगार पर हैं। सरकार भी तम्बाकू निषेध कार्यक्रम का प्रचार करती पर बिल्कुल बन्द नही करती। शराब और अन्य मादक पदार्थों का सेवन करते हुए पाए जाने पर कड़ी सजा व इसके व्यापार और उत्पादकों को भी कड़ी से कड़ी सजा मिले तो कैसे नही सुधरते। सरकार खुद शराब के ठेके खुलवा रही तो इससे आम आदमी की जान जाएंगी ही आखिर किसको पड़ी है गन्दा है पर धंधा है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->