हिमालय की आवाज/
आफत की बारिश से कर्णप्रयाग में मलबा आने से बाजार बंद घंटो फंसे रहे वाहन।
बद्रीनाथ हाइवे रहा कई स्थानों पर बन्द, भूस्खलन से रिहायसी मकानों को खतरा।
जनपद चमोली में अत्यधिक बारिश के चलते भारी बारिश के कहर से कई स्थानों पर मलबा आने से सड़क बन्द व रिहायसी मकानों में भूस्खलन से के कारण आवासीय भवनों को खतरा बना हुआ है। बदरीनाथ नेशनल हाइवे कई जगहों पर बोल्डर और मलबा आने से बंद हो गया है। कई वाहन और घर मलबे की चपेट में आ गए हैं। कमेडा, चटवापीपल और नंदप्रयाग मैं मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध रहा। वहीं कर्णप्रयाग में भूस्खलन से सड़क धंसने से बाजार बंद हो गया।
कर्णप्रयाग में बारिश से नुकसान हुआ है। रात तीन बजे हुई तेज़ बारिश के चलते लोगों में दहशत बनी हुई है। सुभाषनगर और अपर बाजार में कई वाहन मलबे की चपेट में आए। देवतोली में एक घर का आंगन टूट गया और अन्य घरों में दरारें आई हैं। बधाणी गांव में चार घरों के अंदर से पानी निकल रहा है।
कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे कई घंटे बंद रहा। यहां करीब 500 मीटर हिस्से में मलबा आने से सड़क बंद रही। गढ़वाल से कुमाऊं को जाने वाले वाहनों को घंटों खड़ा रहना पड़ा। मैठाणा-कुहेड़ मार्ग पर बाजपुर में बोल्डर गिरने से हाईवे अवरुद्ध हो गया। इसके साथ ही नंदप्रयाग क्षेत्र के सोनी गांव में भूस्खलन होने से करीब 15 परिवार खतरे की जद में आ गए। लोगों के घरों में मलबा भर गया है और फसलों को भी भारी नुक्सान पहुंचा है।