हिमालय की आवाज।
प्रधान संगठन का 3 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास कूच स्थगित।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की दो बर्ष और बढ़ाने की कर रहे है माँग।
आज उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के द्वारा मुख्यमंत्री श पुष्कर सिंह धामी के आमंत्रण पर पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज, सचिव पंचायती राज की उपस्थिति में उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के साथ संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री से 2 वर्ष कार्यकाल बढ़ाए जाने को लेकर प्रधान संगठन की वार्ता सकारात्मक रही और मुख्यमंत्री धामी ने सतपाल महाराज को अपनी सहमति जताते हुए लिखित रूप में एक माह के भीतर उपरोक्त प्रकरण पर परीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने को कहा है।
प्रधान संगठन की मुख्यमंत्री और पंचायतराज मंत्री से हुई वार्ता को लेकर आगामी 3 तारीख को होने वाले उपरोक्त मुख्यमंत्री आवास कूच कार्यक्रम को स्थगित किया है।
पंचायत चुनाव की अविधि को लेकर आगे की जानकारी कल 11:00 पंचायती राज निदेशालय में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन स्थल पर उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के पदाधिकारियों द्वारा दी जाएगी। जिसमें आंदोलन या भविष्य की रणनीति तय की जाएगी
आज के कार्यक्रम में उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत के कार्यक्रम संयोजक जगत मर्तोलिया, ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल, जिला पंचायत संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सोना सजवाण, ब्लॉक प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दर्शन दानू जी, जिला पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र नगर राजेंद्र भंडारी, ब्लॉक प्रमुख कालसी मठोर सिंह, जिला पंचायत सदस्य टिहरी रघुवीर सजवाण, जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून मधु चौहान, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र, ब्लॉक प्रमुख दुगड्डा रुचि कैंत्युरा, प्रदेश उपाध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन मीनू छेत्री, ब्लॉक अध्यक्ष रायपुर नरेंद्र मेलवान, प्रदेश संगठन महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, विनोद बिलजवान, मुकेश कलखुड़िया, निर्मला राठौर आदि उपस्थित थे।