दूसरी बार विश्व के सबसे बड़े कवि सम्मेलन मे शामिल हुए बुढ़ना गांव के रहने वाले कवि ब्रह्म प्रकाश।

विश्व के सबसे बड़े कवि सम्मेलन मे शामिल हुए बुढ़ना गांव के रहने वाले कवि ब्रह्म प्रकाश
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो

दूसरी बार विश्व के सबसे बड़े कवि सम्मेलन मे शामिल हुए बुढ़ना गांव के रहने वाले कवि ब्रह्म प्रकाश।

अपने लेखन के माध्यम से हिन्दी साहित्य को समृद्ध करने व उत्कृष्ट योगदान देने हेतू युवा कवि को संस्था द्वारा दिया गया सम्मान सहभागिता प्रमाण पत्र।

दुनिया के सबसे बड़े वर्चुअल   कवि सम्मेलन में प्रतिभाग कर विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा कर विकासखंड जखोली के ग्राम पंचायत बुढ़ना निवासी कलमकार ब्रह्म प्रकाश उत्तराखंड प्रदेश सहित जनपद रूद्रप्रयाग का नाम रोशन किया है, इस महान उपलब्धि के चलते कवि ब्रह्म प्रकाश की इस  कार्य के लिए जखोली ब्लाक मे खुशी का  माहौल बना है,  इस नौजवान कवि ने इस सम्मेलन मे दूसरी बार हिस्सा लिया है।  

   बुलंदी संस्था द्वारा विश्व हिंदी दिवस से प्रारंभ हिंदी की वैश्विक यात्रा बुलंदी पर हिंदी अनवरत कवि सम्मेलन को हॉवर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा विश्व रिकॉर्ड में सम्मिलित किया गया है उक्त आयोजन में दुनिया के 55 देशों के हिंदी कवियो  सहित 1205 कलमकारो ने प्रतिभाग किया साथ ही यह आयोजन 220 घंटे अनवरत आयोजित हुआ । हॉवर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा सबसे ज्यादा देशों की सहभागिता सहित अनवरत 220 घंटे आयोजित होने पर यह आयोजन विश्व रिकॉर्ड में सम्मिलित किया गया है  

उक्त आयोजन में काव्य पाठ हेतु  निमंत्रण संस्था के संस्थापक अंतरराष्ट्रीय कवि बादल बाजपुरी एवं संरक्षक अंतरराष्ट्रीय कवि पंकज प्रकाश द्वारा आमंत्रित किया गया है । बुलंदी संस्था ने वर्ष 2021 और 2022 में 207 घंटे और 400 घंटे अनवरत वर्चुअल कवि सम्मेलन आयोजित करवाकर तीन बार विश्व वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी है । जिससे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया 

    बुलंदी संस्था उत्तराखंड के बाजपुर से संचालित होती हैं, जिसका उद्देश्य नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करना है और इसके लिए संस्था निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही हैं। बहुत ही कम समय में बड़े -बड़े आयोजन आयोजित करवा कर बुलंदी संस्था ने अपने नाम को सार्थक कर दिया है संस्था का यह तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्य जगत की सुर्खियों में बना हुआ है,वही अपने लेखन के माध्यम से हिन्दी साहित्य को समृद्ध करने एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए बुलंदी साहित्यिक मंच ने ब्रह्म प्रकाश को सम्मान सहभागिता पत्र देकर सम्मानित किया।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->