राम कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवामय हुआ सतेराखाल

रामलला विराजमान, अयोध्या में भगवान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा,
खबर शेयर करें:

 मानेंद्र कुमार/ सतेराखाल।

राम कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवामय हुआ सतेराखाल।

रूद्रप्रयाग-  अयोध्या में भगवान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में राममय माहौल है। जगह-जगह इस मौके पर अलग-अलग धार्मिक आयोजन हो रहे हैं।

इसी कड़ी में सतेराखाल में भव्य राम कलश यात्रा व सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।

कलश यात्रा नारी चंडिका मंदिर से प्रारंभ होकर सतेराखाल मुख्य बाजार स्थित हनुमान मन्दिर तक आयोजित की गई। जिसमें सतेराखाल क्षेत्र के नारी, खतेणा, स्युपुरी, सतेरा, सीली की महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सतेराखाल पहुंचकर रामयात्रा का व्यापार संघ और स्थानीय निवासियों ने स्वागत किया। यात्रा के दौरान पूरा सतेराखाल क्षेत्र श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।

कलश यात्रा में गम्भीर सिंह बिष्ट, प्रकाशवीर नेगी, रिटा. कैप्टन दलवीर सिंह रावत, रिटा. कैप्टन उम्मेद सिंह नेगी, जितेंद्र बर्तवाल, दीपक नेगी, दयाल सजवाण, मनोज बिष्ट, सचेन्द्र रावत, पं. जीवानंद खंडूड़ी, अनीता रावत, सुषमा नेगी, शोभा रावत, विक्रम पैलडा, राजकुमार शाह, गोपाल नेगी, उम्मेद सिंह रावत,  महिपाल नेगी, महेंद्र बर्तवाल, आनंद सिंह रावत, प्रेम सिंह नेगी, विनोद डिमरी, नवीन बर्तवाल, विश्वंभर मलवाल समेत आदि क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->