पुलिस के सिपाही का आक्समिक निधन होने से पुलिस विभाग मे शोक की लहर

भावभीनी श्रद्धांजलि,
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।

                              भावभीनी श्रद्धांजलि

पुलिस के सिपाही का आक्समिक निधन होने से पुलिस विभाग मे शोक की लहर।

चमोली-  दुखद खबर- पुलिस लाईन गोपेश्वर में नियुक्त उत्तराखण्ड़ पुलिस के वर्ष 2014 बैच के आरक्षी जसबीर सिंह का असामयिक निधन हो गया है। स्व0 आरक्षी जसबीर सिंह को स्वास्थ्य खराब होने के कारण दिनांक 07.09.2023 की रात्रि को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती किया गया था जहां से उन्हें हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया। लेकिन आज 10 सितंबर की प्रात: को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। 


    मूल रुप से देहरादून जनपद निवासी आरक्षी जसबीर सिंह बहुत ही मृदुभाषी एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। पुलिस विभाग में भर्ती होने के उपरान्त उनके द्वारा सदैव विभाग के लिए मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किया गया। 

    पुलिस विभाग में इनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा उनका इस तरह अचानक चला जाना पुलिस परिवार की बहुत बड़ी क्षति हुई है। जिससे पूरे पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है। चमोली पुलिस ने आरक्षी जसबीर सिह के अकस्मात निधन से गहरा दुख प्रकट किया।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->