रामरतन पव़ांर/जखोली।
शिक्षक संघ ने गौचर मे किया संयुक्त बैठक का किया आयोजन।
अशासकीय विद्यालयो मे दिनप्रतिदिन घटती छात्र संख्या व गोल्डन कार्ड सुविधासमग्र, शिक्षा सहित विद्यालयो मे नियुक्ति सम्बन्धी आदेश का किया कडा़ विरोध।
अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ रुद्रप्रयाग व चमोली जिले के शिक्षकों की संयुक्त बैठक शिक्षक संघ के संरक्षक व प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत की अध्यक्षता में गौचर में आयोजित कर सरकार से शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण करने की मांग की है।
शिक्षकों ने अशासकीय विद्यालयों में घटती छात्र संख्या, गोल्डन कार्ड सुविधा, समग्र शिक्षा सहित विद्यालयों में नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक संबंधी आदेश का कड़ा विरोध करते हुए तत्काल नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।
गुरुवार को प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में गौचर के शिव गंगा लाज में आयोजित बैठक में तदर्थ प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ जनपद रुद्रप्रयाग व चमोली जिले के शिक्षक बड़ी संख्या में मौजूद थे।
इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष जेपी बहुगुणा, प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी, संरक्षक व प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत, जिलाध्यक्ष देहरादून अनिल नौटियाल, प्रधानाचार्य दिनेश डोबरियाल की उपस्थिति में शिक्षकों ने अपने समस्याएं प्रांतीय पदाधिकारियों के सम्मुख रखी हैं।
प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ का पंजीकरण वर्ष 2017 में समाप्त हो गया था। लेकिन कई बैठकों की मांग के बावजूद प्रांतीय कार्यकारिणी ने पंजीकरण नहीं कराया।
प्रांतीय कार्यकारिणी छह साल तक अवैधानिक रूप से कार्य करती रही। उन्होंने कहा कि अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के हितों को ध्यान में रखते हुए अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के गठन का निर्णय लिया गया है। ताकि अशासकीय विद्यालयों की समस्याओं को पुरजोर ढंग से उठाया जाए।
प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी, संरक्षक शिव सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष जेपी बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर अशासकीय विद्यालयों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पूर्व में प्रदत्त सभी सुविधाएं खत्म करती जा रही है। कहा कि अशासकीय विद्यालयों की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाया जाएगा।
नव नियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार, शासन व विभाग से समन्वय बनाकर जल्द इन समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान बैठक में शिक्षक संघ के संरक्षक व प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत, गिरीश सेमवाल, रुद्रप्रयाग जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह रौथाण, चमोली जिलाध्यक्ष पूर्व ब्लाक प्रमुख पोखरी नरेंद्र सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष मदन मैखुरी, जयवीर सिंह नेगी, भूप सिंह बर्तवाल, नरेन्द्र सिंह पडियार, कपिल मिश्रा, अनिल जग्गी, महेंद्र जग्गी, दिगम्बर सिंह पंवार, संतोष कुमार, यतवीर सिंह, संतोषी देवी आदि ने विचार व्यक्त किए।
संचालन जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने किया।