महिला समूह सदस्यों ने दुर्गाधार चोपता पुलिस चौकी के जवानों को रक्षा सूत्र राखियां बांधी

जवानों को रक्षा सूत्र राखियां बांधी
खबर शेयर करें:

मानेन्द्र कुमार (पप्पू)/ चोपता रुद्रप्रयाग

महिला समूह सदस्यों ने दुर्गाधार चोपता पुलिस चौकी के जवानों को रक्षा सूत्र राखियां बांधी।

रुद्रप्रयाग---- तुङ्गेश्वर महाराज आजीविका स्वायत्त सहकारिता चोपता  की अध्यक्ष  व समाजसेविका दुर्गा करासी के द्वारा चलाए गए रक्षा सूत्र अभियान के अंतर्गत आज  दुर्गाधार पुलिस चौकी के जवानों के लिए  एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया महिला समूह की अध्यक्ष दुर्गा करासी ने  चौकी प्रभारी योगेश कुमार चौधरी को तिलक लगाकर पुष्प से स्वागत कर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर मंगल कामना की।

 क्षेत्र की अन्य बहनों ने भी सभी पुलिस जवानों को तिलक वंदन कर रंग बिरंगी राखियां पहनायी, और उनका मुंह मीठा कराया दुर्गा करासी ने‌ रक्षा सूत्र अभियान के बारे में जानकारी दी भाई बहनों का पवित्र रिश्ता सुंदर पंक्तियां प्रस्तुत करते हुए कहा की मा०  प्रधानमंत्री मोदी जी व  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का हार्दिक आभार  एवं स्वागत अभिनंदन करती हूं, पहले हम लोगों को हर साल रक्षाबंधन के त्योहार पर रुद्रप्रयाग जाना पड़ता था अब हमारे तल्ला नागपुर क्षेत्र दुर्गाधार पुलिस चौकी चोपता में  अपनी मित्र पुलिस भाइयों के साथ रक्षाबंधन मनाने का अवसर प्राप्त हुआ है और सभी पुलिस जवानों भाइयों के जीवन मंगलमय की कामना करती हूं।


रक्षा सूत्र अभियान कार्यक्रम में दुर्गाधार चोपता पुलिस चौकी  प्रभारी योगेश कुमार चौधरी ने सभी मातृ शक्तियों का आभार धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा सभी माता बहनों ने हम समस्त स्टाफ पुलिस को राखियो के सूत्र में बंधा है, और हम भी सभी क्षेत्रवासियों को आश्वासन देते हैं सभी माता बहनों के लिए क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए अपनी स्तर से पूरे प्रयासरत रहेंगे।

                    इस अवसर पर दुर्गाधार चोपता पुलिस चौकी प्रभारी योगेश कुमार,  हेड कांस्टेबल सुधीर नेगी, पंकज राणा, विनोद कुमोला, सूरज कुमार, अनूप कुमार, शैम्पी सजवाण, मानेंद्र कुमार, समाज सेविका दुर्गा करासी, रश्मी देवी, प्रियंका करासी, गीता देवी, माया देवी, मीना देवी, आदि उपस्थित रहे,

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->