दुखद समाचार- नागेन्द्र इंका बजीरा के प्रबंधक रघुवीर सिंह चौहान का आकस्मिक निधन

नागेन्द्र इंका बजीरा के प्रबंधक रघुवीर सिंह चौहान 65 वर्ष के आकस्मिक निधन पर क्षेत्रीय जनता में दुःख की लहर,
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।

दुखद समाचार-

नागेन्द्र इंका बजीरा के प्रबंधक रघुवीर सिंह चौहान का आकस्मिक निधन।

 विद्यालय परिवार व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों मे शोक की लहर।

 जखोली। नागेन्द्र इंका बजीरा के प्रबंधक रघुवीर सिंह चौहान 65 वर्ष के आकस्मिक निधन पर विद्यालय परिवार, क्षेत्रीय जनता,  जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की है। 

   प्रबंधक रघुवीर सिंह चौहान पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। शनिवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया था। प्रबंधक चौहान का रविवार को तिलवाड़ा सूर्यप्रयाग घाट पर अन्तिम संस्कार किया जाएगा। नागेन्द्र इंका बजीरा के प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत ने प्रबंधक चौहान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक व्यवहार कुशल व सामाजिक सरोकारों से जुड़ा व्यक्ति बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। 

    उनके निधन पर क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, पूर्व विधायक मनोज रावत, ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह, प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत, राशिसं के पूर्व मण्डलीय मंत्री शिव सिंह नेगी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रघुवीर सिंह राणा, प्रधानाचार्य गोविंद सिंह नेगी, पूर्व जिपंस धीर सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान जीत सिंह राणा, भगत सिंह पुण्डीर, सुग्रीव राणा, प्रधान दिनेश चौहान, मालचंद रावत, रतनमणी काला, भरत सिंह चौहान, युमंद अध्यक्ष भगतसिंह राणा, पूर्व प्रधान विजेन्द्र सिंह मेवाड़, बलवीर सिंह चौहान, सेवा.प्रधानाचार्य डीएस चौहान, पूर्व सैंनिक कलम सिंह राणा, महावीर सिंह नेगी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अर्जून गहरवार, ज्येष्ठ प्रमुख जखोली नागेन्द्र पंवार, कनिष्ठ प्रमुख कवीन्द्र सिंधवाल, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भंडारी, बीरेंद्र सिंह राणा सहित कई लोगों ने दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->